हरिद्वार, अगस्त 13 -- Haridwar News: कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद मेला क्षेत्र, गंगा घाटों और प्रमुख स्थानों पर फैले कूड़े-कचरे के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान 30 टन से अधिक कूड़ा एकत्र किया गया। इसे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से उचित निस्तारण के लिए भेजा गया। अभियान में 700 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने बिरला घाट, रोड़ीबेलवाला मैदान, बैरागी कैंप, चमगादड़ टापू, लालजीवाला समेत विभिन्न गंगा घाटों और अन्य क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया। स्वयंसेवियों ने घाटों और आसपास के क्षेत्रों से कूड़ा-कचरा एकत्र करने के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़े...