Haridwar News: कांवड़ मेले के बाद एनसीसी कैडेट्स ने संभाली स्वच्छता की कमान
हरिद्वार, अगस्त 17 -- Haridwar News: कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद धर्मनगरी में जिला प्रशासन के 'स्वच्छ हरिद्वार, सुंदर हरिद्वार' अभियान के तहत सोमवार को शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने सिंह द्वार से प्रेम नगर आश्रम चौक, सतनाम साक्षी घाट और अग्रसेन घाट तक कांवड़ पटरी के आसपास सफाई की। इस दौरान मेले के बाद जगह-जगह बिखरी प्लास्टिक की पन्नियां, पॉलिथीन, रैपर, कपड़े, जूते-चप्पल समेत अन्य कचरा एकत्र कर सुरक्षित निस्तारण किया गया।शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स के बॉयज और गर्ल्स प्लाटून ने अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैडेट्स ने कांवड़ पटरी के विभिन्न हिस्सों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.