Haridwar News: कांवड़ मेले के दौरान ज्वालापुर के बाजारों में 70 फीसदी घटा कारोबार
हरिद्वार, अगस्त 11 -- Haridwar News: कांवड़ मेले के बीच ज्वालापुर के कटहरा बाजार में कारोबार करीब 70 फीसदी तक घट गया। मेले के दौरान ज्वालापुर में ग्राहकों की रौनक कम रही। मेला अवधि में बड़ी कम संख्या में लोग बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे। हर साल कांवड़ मेला अवधि में ज्वालापुर के व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। कांवड़ मेले में हर साल हरिद्वार में हजारों छोटे बड़े कारोबारियों को रोजगार और व्यापार का अवसर मिलता है। मेला क्षेत्र में खाने पीने, वस्त्र, कांवड़ की साज सज्जा और पूजन सामग्री की दुकानों पर शिवभक्तों की भीड़ लगी रहती है। लेकिन कांवड में ज्वालापुर के बाजारों में इसका उलटा असर दिखाई देता है। यहां दर्जी, चूड़ी बिंदी, दुपट्टा डायर्स, गारमेंट्स, कपड़ा और जूता आदि के कारोबारियों को मंदी का सामना करना पड़ता है。
कांग्रेस का असर कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.