हरिद्वार, अगस्त 18 -- Haridwar News: नगर निगम हरिद्वार की मेयर किरण जैसल ने जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर कांवड़ मेला सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मेयर ने कहा कि कांवड़ मेला बड़ा धार्मिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचते हैं। ऐसे आयोजन को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सभी विभागों की बड़ी जिम्मेदारी होती है। मुलाकात के दौरान नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और प्रस्तावित योजनाओं पर भी चर्चा हुई। भारी बारिश के दौरान शहर में हुए जलभराव की समस्या और इससे निपटने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...