Haridwar News: कांवड़ मेला संपन्न, अब घाटों और शहर की सफाई पर जोर
हरिद्वार, अगस्त 12 -- Haridwar News: कांवड़ मेला-2026 के सफल और सकुशल समापन के बाद जिले में वृहद स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की ओर से घाटों, सार्वजनिक स्थलों और निकाय क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। डीएम ने आमजन, स्वयंसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडलों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। इसी क्रम में विष्णु घाट पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। घाट से कूड़ा एकत्र करने के साथ धुलाई और सफाई की गई। श्रद्धालुओं, कांवड़ यात्रियों और दुकानदारों को गंगा में कूड़ा व प्लास्टिक न डालने के लिए जागरूक किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.