हरिद्वार, जुलाई 18 -- Haridwar News: कांवड़ मेले की तैयारियों का जायजा लेने निकले जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को पंतद्वीप पार्किंग में गंदगी और अवैध अतिक्रमण मिलने पर सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। साथ ही बैरागी कैंप, दक्षद्वीप और पंतद्वीप पार्किंग में 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने, अवैध अतिक्रमण तत्काल हटाने और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर भी मौजूद रहे। शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बैरागी कैंप, दक्षद्वीप और पंतद्वीप पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल निगम और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ...