हरिद्वार, जुलाई 31 -- Haridwar News: कांवड़ मेले ने हरिद्वार के बाजारों में रौनक लौटा दी है। पिछले दो दिनों में कांवड़ियों की आमद तेजी से बढ़ने के साथ होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, मिष्ठान भंडार, पूजा सामग्री और रुद्राक्ष की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है। व्यापारियों के अनुसार सामान्य दिनों की तुलना में कई कारोबारों में 40 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की जा रही है, जबकि कुछ प्रतिष्ठानों की दैनिक बिक्री चार से पांच गुना तक बढ़ गई है। पूजा सामग्री की बिक्री 15 हजार रुपये से बढ़कर 30 हजार रुपये प्रतिदिन तक पहुंच गई है, वहीं कुछ ढाबों की रोजाना की आमदनी 10-20 हजार रुपये से बढ़कर 80-90 हजार रुपये तक पहुंच गई है। व्यापारियों को उम्मीद है कि डाक कांवड़ शुरू होने के साथ कारोबार अपने चरम पर पहुंच जाएगा。 यह भी पढ़ें- Haridwar News: पंचक के का...