हरिद्वार, सितम्बर 29 -- Haridwar News: डेंगू के बढ़ते मामलों की आशंका को देखते हुए कांग्रेस के प्रदेश सचिव रविश भटीजा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने जिला ब्लड बैंक में खराब पड़ी एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट) मशीन को जल्द ठीक कराने की मांग की। मशीन खराब होने से डेंगू समेत अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को प्लेटलेट्स की सुविधा नहीं मिल पा रही है। रविश भटीजा ने कहा कि डेंगू सीजन में गंभीर मरीजों को जरूरत के समय तत्काल प्लेटलेट्स उपलब्ध कराना जरूरी है। डेंगू के अलावा कई अन्य गंभीर बीमारियों में भी एसडीपी की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने ब्लड बैंक में यह सुविधा 24 घंटे सुचारु रूप से संचालित रखने के लिए पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था करने औ...