Haridwar News: कश्यप घाट पर विशेष सफाई अभियान, 38 कट्टे सूखा कचरा हटाया
हरिद्वार, जुलाई 4 -- Haridwar News: शनिवार को ऋषिकुल चौक स्थित कश्यप घाट पर विशेष स्वच्छता एवं गाजर घास उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य घाट क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाना था। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प्रेरणा से नगर निगम, आईटीसी मिशन सुनहरा कल और भुवनेश्वरी महिला आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में चले अभियान के दौरान घाट परिसर और आसपास फैले कचरे की व्यापक सफाई की गई। साथ ही गाजर घास हटाकर पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। अभियान में 38 कट्टे सूखा कचरा एकत्र कर उसके वैज्ञानिक निस्तारण के लिए नगर निगम को सौंपा गया। अभियान के समापन पर उपस्थित लोगों ने स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता ही संस्कार" का संदेश देते हुए स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने और घाटों की साफ-सफाई में सक्रिय सहयोग का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.