Haridwar News: कल शिवालिक नगर में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगेगा
हरिद्वार, अगस्त 23 -- Haridwar News: देव सेवा और स्वामी राम प्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल अवधूत मंडल आश्रम के संयुक्त तत्वाधान में कल मल्टी स्पेशलिस्ट मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को शिवालिक नगर के कम्युनिटी सेंटर फेस 3 में स्वास्थ्य कैंप लगेगा। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक क्षेत्रवासी कैंप का लाभ उठा सकेंगे। उद्यमी हिमेश कपूर ने बताया कि स्वास्थ्य कैंप में आंख, नाक, दांत, शुगर, बीपी आदि बीमारी का परामर्श चिकित्सक देंगे। साथ ही कैंप में लोगों को निशुल्क दवा वितरित की जाएगी। अस्पताल के निदेशक डॉ. संजय शाह, डॉ एके जैन डॉ. अनंत जैन, डॉ. ज्योति चौहान, डॉ. रम्यता सिंह की टीम मरीज को परामर्श प्रदान करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.