Haridwar News: करंट लगने से कंपनी हेल्पर की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम
हरिद्वार, सितम्बर 25 -- Haridwar News: सिडकुल की ओसीआई वायर एंड केबल कंपनी में काम करते समय बिजली का करंट लगने से 55 वर्षीय हेल्पर की मौत हो गई। सहकर्मियों ने उसे गंभीर हालत में मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8:40 बजे ब्रह्मपुरी रावली महदूद निवासी सुरेश (55) पुत्र फूल सिंह कंपनी में काम कर रहा था। इसी दौरान उसे बिजली का करंट लग गया। कंपनी कर्मचारियों ने उसे तत्काल उपचार के लिए मेट्रो अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसकी पुष्टि एसओ अजय शाह ने की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.