हरिद्वार, अक्टूबर 12 -- Haridwar News: उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर स्थित माता लाल वैष्णो देवी गुफा मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर विशेष अनुष्ठान के साथ कन्या पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराकर उपहार और दक्षिणा भेंट की गई। श्रद्धालुओं ने मां भगवती से परिवारों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान पंडित हेमंत थपलियाल ने संपन्न कराया। कन्या पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने कन्याओं के चरण पूजकर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास ने कहा कि नवरात्र आत्मशुद्धि, शक्ति आराधना और आध्यात्मिक साधना का पर्व है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: मां भगवती की आराधना से विश्व में शांत...