Haridwar News: कनखल में दो पक्षों में मारपीट में क्रॉस केस दर्ज
हरिद्वार, अगस्त 31 -- Haridwar News: कनखल के कुम्हार गढ़ा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में क्रॉस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष के छोटेलाल तहरीर में आरोप लगाया कि 29 अगस्त की रात उनके बड़े भाई लाल बाबू, पत्नी गायत्री, बेटी कोमल, बेटा सन्नी और विक्की ने एकराय होकर उनके और परिवार के साथ मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष से सन्नी और कोमल ने आरोप लगाया कि छोटेलाल ने पहले गाली-गलौज कर धमकी दी। इसके बाद उसके परिवार की चार बेटियों ने मारपीट की और पत्थर से हमला किया। एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.