Haridwar News: कनखल में देर रात सड़क पर दिखे दो अजगर, अफरा-तफरी मची
हरिद्वार, अक्टूबर 3 -- Haridwar News: कनखल क्षेत्र में देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर अजगर दिखाई देने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हजारीबाजा में सड़क किनारे खड़ी ठेली के नीचे अचानक अजगर नजर आया। अजगर को देखकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, लाटोवाली क्षेत्र में भी लोगों ने सड़क पर एक अजगर को विचरण करते देखा। दोनों स्थानों पर अजगर कुछ देर तक सड़क और आसपास के क्षेत्र में घूमते रहे। कुछ देर बाद दोनों अजगर धीरे-धीरे सड़क से हटकर पानी की दिशा में चले गए। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद क्षेत्र में अजगरों के दिखाई देने की चर्चा रही। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय आसपास के इलाकों में वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.