हरिद्वार, सितम्बर 1 -- Haridwar News: हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे गाजीवाली और कांगड़ी के ग्रामीणों ने मंगलवार को आवागमन और जल निकासी की समस्याओं को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। दोनों गांवों में अलग-अलग स्थानों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण हाईवे के समीप जुटे। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल रहीं। गाजीवाली के ग्रामीणों ने हाईवे पर सुरक्षित कट और बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था कराने, जबकि कांगड़ी के ग्रामीणों ने गली नंबर छह में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग उठाई। गाजीवाली में ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्रामीण हाईवे के सामने एकत्र हुए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के नजदीक हाईवे पर कट नहीं होने से उन्हें आवागमन में परेशानी होती है। वहीं, बारिश के दौरान हाईवे और वन क्षेत्र से आने वाला पानी गा...