Haridwar News: औद्योगिक क्षेत्र में ऊर्जा निगम ने साढ़े आठ घंटे बिजली कटौती की
हरिद्वार, जुलाई 12 -- Haridwar News: ऊर्जा निगम ने रविवार को पुराने औद्योगिक क्षेत्र में साढ़े आठ घंटे की बिजली कटौती की। इस दौरान क्षेत्र के 15 फीसदी उद्योगों में उत्पादन प्रभावित रहा। साथ ही ब्रह्मपुरी, इंद्रा बस्ती आदि क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित होने से करीब 20 हजार की आबादी को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। कटौती के बीच लोगों को कामकाज में नुकसान हुआ। वहीं बड़ी आबादी को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। रविवार को ऊर्जा निगम ने औद्योगिक क्षेत्र में बिना पूर्व सूचना के मरम्मत का काम किया। इस दौरान उपसंस्थान औद्योगिक क्षेत्र और पोषित पांच फीडर ब्रह्मपुरी, औद्योगिक क्षेत्र, लौधामंडी, टिबड़ी और शिवलोक पर वीसीबी बदलने का काम हुआ। मरम्मत काम के लिए सुबह साढ़े नौ बजे उपसंस्थान और पांचों फीडर से बिजली की सप्लाई बंद की गई। काम पूरा होने के बाद क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.