हरिद्वार, नवम्बर 2 -- Haridwar News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्ती की है। सोमवार को जिलेभर में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान विभिन्न उल्लंघनों में 67 चालान किए गए, जबकि ओवरस्पीडिंग के 60 चालान काटे गए। इस तरह कुल 127 चालान किए गए। एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। व्यावसायिक वाहनों की जांच में बिना वैध परमिट संचालन, कर भुगतान के प्रमाण नहीं होने और उत्तराखंड प्रवेश उपकर से संबंधित अनियमितताएं भी सामने आईं। प्रभावी ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चलाने औ...