Haridwar News: ऑपरेशन प्रहार के तहत शराब तस्कर दबोचा, 18 पव्वे बरामद
हरिद्वार, नवम्बर 18 -- Haridwar News: ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी शराब के 18 पव्वे बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 17 नवंबर को पुलिस टीम ने योगी पुरम जमालपुर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान आरोपी संदीप शर्मा पुत्र स्व. कुंवरपाल शर्मा निवासी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से देशी शराब के 18 पव्वे बरामद हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.