Haridwar News: ऑपरेशन प्रहार के तहत दो हुड़दंगी गिरफ्तार
हरिद्वार, अक्टूबर 1 -- Haridwar News: कनखल कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग करने के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित आरोपियों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने हुड़दंग करने वाले गौरव पुत्र संजीव निवासी मिस्सरपुर कनखल और नीसू पुत्र जनेसर निवासी अजीतपुर कनखल को पकड़ा। पुलिस दोनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.