Haridwar News: ऑपरेशन प्रहार के तहत तीन वारंटी गिरफ्तार
हरिद्वार, अगस्त 17 -- Haridwar News: ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर और ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कोतवाली रानीपुर पुलिस ने दबिश देकर कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर बृजपाल 34 वर्ष पुत्र फूल सिंह निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल को गिरफ्तार किया। साथ ही ज्वालापुर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर दो वारंटियों अरविंद पुत्र महावीर निवासी राजा गार्डन जगजीतपुर कनखल और विषेक पुत्र धर्मपाल निवासी वाटर वर्क्स कॉलोनी रानीपुर को घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। तीनों वारंटियों को पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पेश किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.