हरिद्वार, अगस्त 13 -- Haridwar News: कनखल क्षेत्र की एक महिला के क्रेडिट कार्ड से 77,727 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस बैंक खाते के लेनदेन की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार प्रिया चौहान पुत्री वेद पाल चौहान निवासी रमा विहार कॉलोनी ने कोर्ट में शिकायत पत्र देकर बताया कि एक बैंक का नया क्रेडिट कार्ड प्राप्त किया था। आरोप है कि 12 अप्रैल 2023 को उनकी जानकारी, सहमति और अनुमति के बिना कार्ड से अलग-अलग ऑनलाइन लेनदेन कर कुल 77,727 रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता का आरोप है कि 22 अप्रैल 2023 को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को आरबीएल बैंक का कर्मचारी बताया। उसने कार्ड नया होने की बात कहते हुए जानकारी अपडेट करने के नाम पर गूगल प्ले स्टोर से बैंक क...