Haridwar News: ऑनलाइन धमकी देकर दो लाख रुपये की ठगी
हरिद्वार, सितम्बर 12 -- Haridwar News: सिडकुल क्षेत्र में ऑनलाइन धमकी देकर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित योगेंद्र कुमार पुत्र गौरी शंकर सिंह, निवासी शिवालिक गंगा विहार सिडकुल ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने ऑनलाइन माध्यम से धमकियां देकर और डर का माहौल बनाकर दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने बताया कि उसे ऑनलाइन डर और चोट पहुंचाने की धमकी देकर रकम देने के लिए मजबूर किया गया। वहीं पुलिस के अनुसार, साइबर पुलिस थाना देहरादून के माध्यम से ई जीरो एफआईआर मिली है। एसीओ अजय शाह ने बताया कि ऑनलाइन लेनदेन और आरोपी से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.