हरिद्वार, अक्टूबर 27 -- Haridwar News: ज्वालापुर क्षेत्र के एक व्यक्ति से ऑनलाइन धमकी देकर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना देहरादून से जीरो एफआईआर ज्वालापुर कोतवाली पहुंची है। पुलिस ने जीरो एफआईआर के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, नाहिद अंसारी पुत्र नूर हसन निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा ने साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन डरा कर चोट पहुंचाने की धमकी दी। धमकी के बाद एक लाख रुपये की ठगी की गई। वहीं एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि साइबर थाना देहरादून से प्राप्त जीरो एफआईआर को कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज किया गया है। डिजिटल साक्ष्य, बैंकिंग लेनदेन और ऑनलाइन भुगतान की जांच चल...