हरिद्वार, अगस्त 28 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। ऑनलाइन ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पीड़ितों से कुल 2.21 लाख रुपये से अधिक की रकम ठगी की शिकायत सामने आई है। एक मामले में पीड़ित ने ऑनलाइन धमकी और डर के जरिए 1.17 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे मामले में किसी अन्य व्यक्ति का रूप धारण कर 1.04 लाख रुपये की रकम हड़पने की शिकायत की गई है। दोनों मामलों में साइबर पुलिस थाना देहरादून से प्राप्त ऑनलाइन शिकायत के आधार पर सिडकुल थाने में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एसओ अजय शाह ने बताया कि पहले मामले में प्रेम कुमार सिंह पुत्र किशन सिंह ने शिकायत में बताया कि वह ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। उनके साथ 1,17,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, किसी व्यक्ति ने ऑनलाइन डर या चोट पहुंचाने की धमकी देकर उनके...