Haridwar News: ऑटो चालक और गुजरात के यात्रियों में मारपीट का वीडियो वायरल
हरिद्वार, सितम्बर 8 -- Haridwar News: ललतारौ रेलवे अंडरपास के पास लंबे रास्ते को लेकर ऑटो चालक और गुजरात से आए यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। ऑटो चालक के अनुसार, रास्ता बंद होने के कारण उसे सवारियों को दूसरे रास्ते से लेकर आना पड़ा। इसी बात को लेकर यात्री नाराज हो गए और चालक के साथ मारपीट करने लगे। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। वीडियो की जांच की जा रही है। साथ ही घटना से जुड़े लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.