Haridwar News: ऑटो और बैटरी रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, छिटककर बाहर गिरे यात्री, वायरल हुआ वीडियो
हरिद्वार, जुलाई 12 -- Haridwar News: हरिद्वार,संवाददाता। धर्मनगरी के दूधाधारी चौक के पास एक ऑटो और बैटरी रिक्शा की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि दोनों वाहनों में सवार यात्री सड़क पर छिटककर गिर पड़े। घटना के समय ऑटो और बैटरी रिक्शा में कई यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। हादसे में यात्रियों को हल्की चोटें आईं। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों में कई यात्री सवार थे, और दूधाधारी चौक के पास दोनों आमने सामने आ गए और तेज आवाज के साथ उनकी टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में ऑटो और बैटरी रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, छिटककर ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.