Haridwar News: एसएसपी ने नौ उपनिरीक्षकों के तबादले किए
हरिद्वार, सितम्बर 12 -- Haridwar News: एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नौ उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। जारी सूची के अनुसार जीडी भट्ट को कोतवाली नगर से भगवानपुर का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। नंद किशोर ग्वाड़ी को रानीपुर से कोतवाली नगर, लखपत बुटोला को एएनटीएफ शाखा से रानीपुर, रमेश सैनी को भगवानपुर से झबरेड़ा और सत्येंद्र भंडारी को झबरेड़ा से रुड़की भेजा गया है। वहीं राजेश बिष्ट को कलियर से लक्सर, नितिन चौहान को लक्सर से कलियर, मनोज गैरोला को बहादराबाद से कनखल और अशोक सिरसवाल को रुड़की से बहादराबाद स्थानांतरित किया गया है। तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.