हरिद्वार, अक्टूबर 29 -- Haridwar News: पुलिस विभाग में पांच पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें चार उपनिरीक्षक और एक अपर उपनिरीक्षक शामिल हैं। नई तैनाती के तहत संजय पूनिया को खानपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद से हटा कर प्रभारी सीआईयू रुड़की की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही लक्सर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सुरेश कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक खानपुर बनाया गया है। अमानतगढ़ चौकी प्रभारी मुनव्वर हुसैन को कोतवाली रुड़की भेजा गया है। वहीं बुग्गावाला थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुनील रमोला को अमानतगढ़ चौकी का प्रभारी बनाया गया है।इसके अलावा श्यामपुर कोतवाली में तैनात अपर उपनिरीक्षक रविंद्र गौड़ को चिड़ियापुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: एसपी ने 18 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकी प...