Haridwar News: एसएम पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क मल्टी-स्पेशलिटी मेडिकल कैंप आयोजित
हरिद्वार, जुलाई 22 -- Haridwar News: शांति एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित एसएम पब्लिक स्कूल में बुधवार को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नि:शुल्क मल्टी-स्पेशलिटी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों की ऊंचाई, वजन, बीएमआई, नेत्र, दंत और रक्त जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया। विद्यालय परिसर में आयोजित शिविर का शुभारंभ विद्यालय परिवार ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का पुष्पगुच्छ और पटका पहनाकर स्वागत कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों का व्यवस्थित ढंग से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमणीक शाह सूद ने कहा कि शिक्षा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.