Haridwar News: एसआईआर ड्यूटी में लगे उपनल कर्मियों का वेतन रोके जाने पर रोष
हरिद्वार, सितम्बर 10 -- Haridwar News: एसआईआर कार्य में तैनात संविदा और उपनल कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। उपनल कर्मचारी महासंघ हरिद्वार के जिलाध्यक्ष योगेंद्र बड़ोनी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वेतन आहरित कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि कृषि विभाग से संबद्ध उपनल और संविदा कर्मचारी विभिन्न विधानसभाओं में एसआईआर कार्य के लिए लगातार 12 से 14 घंटे तक ड्यूटी कर रहे हैं। कर्मचारी उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सभी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद विभागीय स्तर पर उनका वेतन जारी नहीं किया जा रहा। महासंघ का आरोप है कि सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी से हस्ताक्षरित उपस्थिति को भी मुख्य कृषि अधिकारी द्वारा मान्य नहीं माना जा रहा है, जिससे कर्मचारियों का वेतन लंबित है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.