हरिद्वार, नवम्बर 2 -- Haridwar News: चेन्नई में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया। इस जीत में बहादराबाद के रामधाम कॉलोनी निवासी मनीष सैनी भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे। फाइनल में भारत ने प्रतिद्वंद्वी टीम को 12 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। मनीष की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। तमिलनाडु के चेन्नई में 26 से 29 अक्तूबर तक इंटरनेशनल रिमिल बॉल क्रिकेट फेडरेशन के तत्वावधान में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मनीष सैनी का चयन भारतीय टीम में हुआ था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर बहादराबाद और उत्तराखंड का नाम रोशन किया। मनीष इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम की खिताबी जीत को उनके खेल...