हरिद्वार, जुलाई 11 -- Haridwar News: लक्सर रोड स्थित कटारपुर-अलीपुर के एमडी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को न्यू हरिद्वार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क मेडिकल हेल्थ केयर कैंप आयोजित किया गया। शिविर में विद्यालय के विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श दिया। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय रहते बीमारियों की पहचान कर उचित उपचार के लिए प्रेरित करना रहा। स्वास्थ्य शिविर में बाल रोग एवं नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मयंक पंत ने बच्चों की लंबाई, वजन, शारीरिक विकास, पोषण स्तर और सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: ग्रीन बुक स्मार्ट स्कूल में शिविर लगा बच्चों का स्व...