Haridwar News: एचआरडीए के बाहर किसान यूनियन का धरना आश्वासन के बाद स्थगित
हरिद्वार, अगस्त 19 -- Haridwar News: हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर पर्यावरण संरक्षण और सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के मुद्दे को लेकर प्रस्तावित भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) का धरना अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और पर्यावरण प्रेमी सुरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में धरना प्रस्तावित था। प्राधिकरण के सचिव प्रत्युष सिंह और उद्यान अधिकारी आसाराम जोशी ने संगठन के प्रतिनिधियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना स्थगित करने का निर्णय लिया गया।सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि विकास कार्यों और शहर के सौंदर्यीकरण के नाम पर हरे-भरे पेड़ों और पौधों को नुकसान पहुंचाना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल में विकास कार्यों के दौरान लगाए गए हरे पेड़ों और पौधों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.