Haridwar News: एक साल बाद जागा विभाग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क में सफाई शुरू
हरिद्वार, अगस्त 13 -- Haridwar News: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले नगर कोतवाली के सामने स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क की सुध ली गई। गुरुवार को पार्क में सफाई, झाड़ियों की कटाई और रंगाई-पुताई का काम शुरू कराया गया। स्थानीय लोगों ने पार्क का नियमित रखरखाव कराने की मांग की। नगर कोतवाली के सामने स्थित इस पार्क में आम दिनों में बाहर बैठे सामान विक्रेता अपना सामान रखते हैं। पार्क में नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी और झाड़ियां जमा रहती हैं। हाल ही में कांवड़ यात्रा के दौरान भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने पार्क के आसपास डेरा जमाया था, जिसके कारण यहां गंदगी और बढ़ गई थी। कांवड़ यात्रा संपन्न होने के दो दिन बाद गुरुवार को पार्क में सफाई अभियान शुरू किया गया। सफाई के दौरान पार्क में फैले कूड़े-कचरे को हटाने के साथ झाड़ियों की कटाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.