Haridwar News: एक माह से टूटा नाले का स्लैब, हादसे को दे रहा दावत नाले में घुसी कार
हरिद्वार, सितम्बर 25 -- Haridwar News: नगर निगम की लापरवाही अब लोगों की जान पर भारी पड़ती नजर आ रही है। वाल्मीकि चौक से ब्रह्मपुरी की ओर जाने वाले मार्ग पर नाले के ऊपर लगा स्लैब करीब एक महीने से टूटा पड़ा है, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। शुक्रवार को इसी कारण एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक कार का अगला पहिया टूटे स्लैब की जगह सीधे नाले में धंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला। गनीमत रही कि चालक को कोई चोट नहीं आई, अन्यथा यह घटना गंभीर हादसे में बदल सकती थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम के प्रति नाराजगी देखने को मिली। क्षेत्रीय होटल संचालक अमित शर्मा ने बताया कि स्लैब टूटे हुए एक महीने से अधिक समय बीत चुका है। इसकी सूचना कई बार क्षेत्रीय पार्षद और नगर निगम को दी गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.