हरिद्वार, सितम्बर 10 -- Haridwar News: एक्कड़ रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से मौके पर हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पथरी थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान चिंटू पुत्र मुरारी निवासी ग्राम रसोइया, पोस्ट सरकड़ा, थाना बिथरी चैनपुर, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक रेलवे ट्रैक पर मजदूरी का काम करने आया था। गुरुवार सुबह शौच के बाद वह रेलवे ट्रैक की ओर आ रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और जीआरपी हरिद्वार ने मौके ...