हरिद्वार, सितम्बर 25 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ रही एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या के बीच फार्मासिस्टों की भूमिका महत्वपूर्ण है। मरीजों को दवा की सही खुराक और निर्धारित अवधि तक पूरा कोर्स करने के लिए जागरूक करना फार्मासिस्ट की जिम्मेदारी का अहम हिस्सा है। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मॉडल और चार्ट के माध्यम से एएमआर के कारणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी, मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. आरके सिंह, एसीएमओ डॉ. रमेश कुमार, डॉ. हेमंत, डॉ. विशाल और डॉ. अवनीश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: एएमआर के ...