Haridwar News: ऊर्जा निगम की छापेमारी, कई लोगों के कनेक्शन काटे
हरिद्वार, जुलाई 5 -- Haridwar News: पथरी थाना क्षेत्र के गांव बुक्कनपुर में ऊर्जा निगम की टीम ने छापेमारी कर कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी। कार्रवाई के दौरान नौ कनेक्शन काटे गए, जबकि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। पथरी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गांव बुक्कनपुर में विजिलेंस और ऊर्जा निगम की टीम ने छापेमारी कर कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी। जांच के दौरान उपभोक्ता मीटर से पहले कट लगाकर और कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते मिले। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि गांव से लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर की गई कार्रवाई में कई घरों में बिजली चोरी की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि मौके पर करीब नौ उपभोक्ताओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.