Haridwar News: उर्मिला सनावर की जमानत पर टली सुनवाई, अब 31 अक्तूबर को कोर्ट में होगी अगली सुनवाई
हरिद्वार, अक्टूबर 29 -- Haridwar News: अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अभी जेल में ही रहना होगा। रंगदारी और धमकी के मामले में उर्मिला की जमानत अर्जी पर गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने अब सुनवाई के लिए 31 अक्तूबर की तारीख तय की है। लोक अभियोजक धर्मेंद्र आर्य ने उर्मिला को जमानत नहीं मिलने की पुष्टि की है। लोक अभियोजक के मुताबिक, गुरुवार को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मामले से संबंधित जांच आख्या दाखिल करने के लिए अदालत से अतिरिक्त समय मांगा। इसी कारण जमानत अर्जी पर सुनवाई टाल दी गई। बता दें कि मामले में 24 अक्तूबर को ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी दीपिका राठौड़ ने उर्मिला सनावर के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस उर्मिला सनावर जेल में ही रहेंगी, अदालत ने नहीं दी जमानत; अंकिता भंडारी केस में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.