हरिद्वार, अक्टूबर 5 -- Haridwar News: दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित 24वीं सब जूनियर राज्य कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल में ऊधमसिंह नगर ने पिथौरागढ़ को रोमांचक मुकाबले में 47-45 से हराकर खिताब जीत लिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 42-42 अंकों पर बराबर रहीं। इसके बाद पांच रेड के मुकाबले में ऊधमसिंह नगर ने बाजी मारते हुए दो अंकों से जीत दर्ज की। नैनीताल की टीम तीसरे स्थान पर रही। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन की ओर से स्व. पुरुषोत्तम दास मुन्ना जी की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी समेत 12 टीमों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: कबड्डी में खानपुर ने मारी बाजी, बदलापुर खुर्द टिम रही उपविजेता सेमीफाइनल क...