Haridwar News: उत्तरी हरिद्वार में सात घंटे पानी की सप्लाई बाधित, 25 हजार की आबादी परेशान रही
हरिद्वार, अक्टूबर 19 -- Haridwar News: उत्तरी हरिद्वार में सोमवार को पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत के चलते पानी की आपूर्ति बाधित रही। करीब 25 हजार की आबादी को सात घंटे तक पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। उत्तराखंड जल संस्थान ने भूपतवाला के हरिहर चौक सप्तऋषि क्षेत्र में लीकेज पाइपलाइन की मरम्मत का काम किया। इस दौरान क्षेत्र के चार पंपिंग स्टेशनों से पानी की सप्लाई बंद रही। दिन में सात घंटे तक लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। सोमवार को जल संस्थान ने मरम्मत काम के लिए सुबह 10 बजे पानी की सप्लाई को बंद किया। घरों और बाजारों में पानी नहीं आने से लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कत हुई। घरों में पानी खत्म होने से खाना बनाने, बर्तन धोने, कपड़े साफ करने और नहाने जैसी जरूरी जरूरतों के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कई परिवारों को पानी की व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.