हरिद्वार, सितम्बर 25 -- Haridwar News: हरिद्वार। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। उन्होंने रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परंपरागत भोजन हमारी संस्कृति का हिस्सा है। धर्मनगरी में शुद्ध और सात्विक भोजन की विशेष पहचान है। इस दौरान शौर्या चौहान, अमित चौहान, बलवंत सिंह चौहान, सुरेंद्र चौहान, मयंक गुप्ता और विनय चौहान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...