Haridwar News: इंटर कॉलेज प्रकरण में कार्रवाई को लेकर भीम आर्मी का प्रदर्शन
हरिद्वार, जुलाई 15 -- Haridwar News: हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की स्थित एक इंटर कॉलेज प्रकरण को लेकर राजनीति गरमा गई। बुधवार को मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को जिला स्तर से प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। इस दौरान भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार, सचिव मोनू कुमार बेडपुरिया, विकास, सचिन, सद्दाम, अजहर अली, कन्हैया कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.