Haridwar News: आबादी क्षेत्र में बंदर को अजगर ने दबोचा, वन विभाग ने रेस्क्यू कर झिलमिल झील में छोड़ा
हरिद्वार, सितम्बर 6 -- Haridwar News: रविवार को दुधला दयालवाला में नौकी प्राइमरी स्कूल के पास अजगर ने बंदर को निवाला बना दिया जिसको देख ग्रामीण दहशत में आ गए। आनन फानन में वन विभाग की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर झिलमिल झील में छोड़ दिया अजगर की लंबाई करीब 15 फीट होगी। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे स्कूली बच्चे और ग्रामीणों का आवागमन लगा रहता है ऐसे में अजगर किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था इसमें वन विभाग को आबादी क्षेत्र में निगरानी रखनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.