Haridwar News: आनंदमयी सेवा सदन की छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश
हरिद्वार, अक्टूबर 9 -- Haridwar News: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आनंदमयी सेवा सदन की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। छात्राओं ने अपनी कला और रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनीय प्रयास किया। रंगोली के जरिए छात्राओं ने लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कूड़े-कचरे का उचित निस्तारण करने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली, जिला महामंत्री रेणु शर्मा, रजनी वर्मा एवं मन्नू रावत ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया। उन्होंने छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मक सोच और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी जागरूकता की सराहना की। यह भी पढ़ें- Amroha News: सेवा संकल्प अभियान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.