हरिद्वार, सितम्बर 1 -- Haridwar News: कनखल के आनंदमयी आश्रम में मंगलवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब लोगों ने एक पेड़ पर करीब आठ फीट लंबा अजगर देखा। अजगर को पेड़ पर लिपटा देखकर आश्रम में मौजूद लोगों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य और स्नेक मैन तालिब ने सावधानी पूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पेड़ से नीचे उतारा गया। वन विभाग की टीम रेस्क्यू किए गए अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए अपने साथ लेकर चली गई। यह भी पढ़ें- आश्रम में निकला रेड स्नेक का रेस्क्यू किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...