Haridwar News: आधी-अधूरी तैयारियों के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा, टूटी सड़कें बनीं मुसीबत
हरिद्वार, जुलाई 30 -- Haridwar News: कांवड़ यात्रा रफ्तार पकड़ चुकी है और हरकी पैड़ी से हजारों शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना हो रहे हैं। प्रशासन की तैयारियों के दावों के बीच कई प्रमुख यात्रा मार्गों पर उखड़ी सड़कें, गड्ढे और जलभराव कांवड़ियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। गुरुवार से विद्यालयों में अवकाश होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने लगी है। सिंहद्वार से गुरुकुल की ओर जाने वाले कांवड़ पटरी मार्ग पर सड़क उखड़ने से रोड़ी और बजरी बाहर आ गई है। भारी कलश और कांवड़ लेकर चल रहे श्रद्धालुओं, खासकर नंगे पांव यात्रा करने वालों को इससे काफी परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा आज से: कौन सी सड़क-हाईवे बंद, कहां रूट डायवर्ट; ट्रैफिक एडवाइजरी सड़क पर ढलान होने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.