Haridwar News: आधा-अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, खस्ताहाल सड़क और जलभराव से धनपुरा-दोगीवाला के ग्रामीण परेशान
हरिद्वार, जुलाई 4 -- Haridwar News: धनपुरा से दोगीवाला मार्ग पर अधूरा नाला निर्माण और जर्जर सड़क बरसात में ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। जलभराव से सड़क तालाब में तब्दील हो रही है और लोगों ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। करीब आधा किलोमीटर लंबी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। हल्की बारिश होते ही मार्ग पर जलभराव हो जाता है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई वर्षों से बरसात के दौरान जलभराव की समस्या बनी हुई है। धनपुरा गांव के गंदे पानी की निकासी के लिए बनाया जा रहा नाला पिछले पांच महीने से अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य रुकने के कारण मामूली बारिश में भी सड़कें तालाब बन जाती हैं और गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। इससे घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.