हरिद्वार, नवम्बर 14 -- Haridwar News: बहादुरपुर जट स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज में खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खो-खो प्रतियोगिता में कक्षा 11 की टीम प्रथम और कक्षा 10 की बालिका टीम द्वितीय रही। कबड्डी में कक्षा 10 की टीम ने प्रथम तथा कक्षा 9 की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में सावन प्रथम, जितेंद्र द्वितीय और उपलक्ष्य तृतीय रहे। वहीं 100 मीटर दौड़ में नक्शा प्रथम, प्रतिभा द्वितीय और खुशी तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा 400 और 800 मीटर दौड़ भी आयोजित की गईं। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। विद्यालय का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों को राष्ट्रीय स...