Haridwar News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी को गिरफ्तार किया
हरिद्वार, सितम्बर 8 -- Haridwar News: कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है। रामधाम कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय सुहानी 26 जुलाई को लापता हुई थी। अगले दिन उसका शव पथरी पावर हाउस के बैराज से बरामद हुआ था। युवती के परिजनों ने बताया था कि सुहानी ने इसी साल 25 जून को परिवार की मर्जी के खिलाफ ब्रह्मपुरी रावली महदूद निवासी अजय से कोर्ट मैरिज की थी।
पति द्वारा प्रताड़ना आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। जांच में सामने आया कि गर्भवती होने के बाद अजय उस पर अपनी इच्छा के अनुसार काम करने का दबाव बनाता था। साथ ही गर्भावस्था की बात मोहल्ले में बताकर बदनाम करने की धमकी देता था। मानसिक दबाव के चलते सुहानी ने 26 जुलाई को बहादराबाद में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.